Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़भारत

जब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बना लिया था बंधक

उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं।

यूं तो अदाणी हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद उनको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे..ये 2008 की घटना है। तब गौतम अदाणी को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था। हुआ यूं कि 26 नवंबर 2008 को गौतम अदाणी ताज होटल में डिनर करने गए थे। इसी दौरान वहां आतंकवादियों ने हमला कर दिया। उस दौरान मुंबई के कई जगहों पर एकसाथ आतंकी हमला हुआ था। ताज होटल में आतंकवादियों ने अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। 160 लोगों की मौत हुई। गौतम अदाणी वैदर क्राफ्ट रेस्टोरेंट में दुबई पोर्ट के सीईओ मोहम्मद शराफ के साथ खाना खा रहे थे। उसी वक्त होटल में गोलीबारी शुरू हो गई। अदाणी ऊंचाई पर बैठे थे, इसलिए वह सबकुछ साफ-साफ देख पा रहे थे। आतंकी स्वीमिंग पूल और लिफ्ट की तरफ लगातार गोलियां चला रहे थे। किसी तरह हिम्म्त दिखाते हुए होटल स्टाफ ने अंदर फंसे लोगों की मदद की। एक-एक करके कुछ लोगों को बेसमेंट में ले जाया गया। इसी में गौतम अदाणी भी थे। बेसमेंट में लोगों को घुटन महसूस हुई तो उन्हें ताज चैंबर में ले जाया गया जो एक फ्लोर ऊपर था।

Related posts

शेयर बाजार: बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 16,600 के नीचे फिसला

Live Bharat Times

कोरोना ने चीन में फिर से बढ़ाई चिंता, फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द

Live Bharat Times

लग जा गले’ की तनिशा मेहता उर्फ ईशानी कहती हैं, “सबकी दुआओं ने मुझे और ज्यादा मजबूती से वापसी करने की ताकत दी”

Live Bharat Times

Leave a Comment