Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

रणबीर के टीचर के रोल में नजर आएंगे अमिताभ : फिल्म में साइंटिस्ट बनेंगे शाहरुख, आग और पानी के रक्षक बनने के लिए इन सेलेब्स ने किया दमदार ट्रांसफॉर्मेशन

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 410 करोड़ में बनी इस फिल्में में VFX पर 150 करोड़ खर्च किए गए हैं। रणबीर के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, मौनी राॅय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन किरदारों के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और काजोल भी हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स के तरफ से दोनों एक्ट्रेसेस की फिल्म में एंट्री के लिए कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।ट्रेलर में सभी स्टारकास्ट के लुक में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है, जिसे लेकर फैंस के बीच में काफी बज बना हुआ है। आइए देखते हैं कि फिल्म में स्टारकास्ट का लुक कैसा है-
रणबीर कपूर

फिल्म में रणबीर कपूर स्पेशल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर ने शिवा का कैरेक्टर प्ले किया है। शिवा के पास ऐसी शक्ति है, जो संसार को बुरी शक्तियों से बचा सकती है।

आलिया भट्ट

आलिया भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में आलिया एक सामान्य लड़की ईशा का किरदार निभाएंगी जोकि फिल्म में शिवा की गर्लफ्रेंड है।

अमिताभ बच्चन

इस फिल्म में अमिताभ प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका कैरेक्टर भगवान ब्रह्मा से इंस्पायर है। ट्रेलर में अमिताभ, रणबीर को बुरी शक्तियों का सर्वनाश करने का संदेश देते हुए दिखाई दिए हैं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

नागार्जुन

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी फिल्म में एक दमदार किरदार में नजर आएंगे और उनका किरदार भगवान विष्णु से जुड़ा है। फिल्म के पोस्टर में नागार्जुन अपने हाथ में दैवीय शक्तियां लिए हुए दिखाई दिए हैं। फिल्म में नागार्जुन अनीश का कैरेक्टर प्ले करेंगे जोकि नंदी अस्त्र का रक्षक है।

मौनी रॉय

फिल्म में मौनी राॅय निगेटिव कैरेक्टर में दिखाई देंगी। ट्रेलर में मौनी को खतरनाक लुक में दिखाया गया है। लाल आंखों वाली मौनी फिल्म में अंधेरों की रानी जुनून का रोल प्ले करेंगी। उनका ये क्रूर किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल है। शाहरुख फिल्म में एक वैज्ञानिक का रोल निभाएंगे जोकि ‘वानरास्त्र’ का रक्षक है। करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें शाहरुख आग से खेलते हुए नजर आ रहे थे।

Related posts

रमजान महीने में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाए ये टिप्स

Live Bharat Times

आप नेता इसुदन गढ़वी का बड़ा दावा, हम 100 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे

Admin

Phone Bhoot:कैटरीना, सिद्धांत और ईशान की फिल्म की रिलीज़ डेट का हुआ खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Live Bharat Times

Leave a Comment