Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या – इस बार दुर्गा पूजा में लगेगा विशेष पंडाल

भगवान की श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार दुर्गा पूजा में विशेष पंडाल लगेगा ..राम नगरी अयोध्या में इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव बेहद खास रूप से बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। सैकड़ों स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जाने के साथ अयोध्या में रामलीला आयोजन के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिखाई देगा। दरसल जिला प्रशासन के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति व रामलीला समिति की संयुक्त बैठक बुलाई गई। इस बैठक में अयोध्या में दुर्गा पूजा पंडाल को पॉलिथीन मुक्त बनाई जाने की योजना पर पंडालों को भव्यता दिया जाएगा तो वही इस दौरान होने वाली रामलीला में भी खास आयोजन देखने को मिलेगा नगर निगम के द्वारा रामलीला महोत्सव के दौरान भरत मिलाप वह राम राज्याभिषेक के लिए निकाली जाने वाली यात्रा पर फूल बरसा कराए जाने की भी योजना बनाई गई। इस बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे।इसके साथ ही जो पंडाल बनाया जायेगा वो पोलीथिन मुक्त होगा .. भक्तों को बेसब्री से इस दिन का इंतजार है ..

Related posts

नवरात्रि द्वितीय दिन पूजा: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, इस विधि के पूजन से प्रसन्न होगी मां

Live Bharat Times

58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Live Bharat Times

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्मॉल से लेकर मीडियम ड्रोन पर्सनल ट्रिप के लिए ले जाने की दी इजाजत

Live Bharat Times

Leave a Comment