Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

लड़की ने कर्ज लेने के लिए मोबाइल एप डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने हैक किया फोन, बनाया अश्लील वीडियो

नोएडा :

नोएडा जिले के सरफाबाद गांव में अज्ञात साइबर ठगों ने एक युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारियां चुरा ली और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी, सेक्टर 113 शरद कांत ने बताया कि सरफाबाद गांव की रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने कर्ज लेने के लिए एक एप डाउनलोड किया।

उसने बताया कि जैसे ही उसने ऐप डाउनलोड किया, लड़की के पास कॉल आने लगे और इसी बीच उसका फोन हैक कर लिया गया और उसकी तस्वीरों सहित निजी जानकारियां चुरा ली गईं।

शरद कांत ने कहा कि शिकायत के अनुसार साइबर ठगों ने उसके मोबाइल फोन से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

Admin

IPL 2023 / दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान, पंत की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Live Bharat Times

क्या आप लेमन कॉफी और गर्म पानी से वजन कम कर सकते हैं?

Admin

Leave a Comment