Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सी एम योगी बोले, दुनिया की तीर्थ केंद्र बनेगी अयोध्या

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की याद में अयोध्या में बने लता स्मृति चौक के बुधवार को भव्य लोकार्पण के बाद रामकथा पार्क में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी को आज लता मंगेशकर चौक नाम से एक भव्य स्मारक प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा मैं उन सभी लोगो को बधाई देता हूँ जो भगवान श्री राम को मानते हैं। लता मंगेशकर को याद करते हुए सीएम कहते हैं की उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राम भक्ति में समर्पित कर दिया इसलिए उनके नाम पर बनने वाला पहला स्मारक यहीं अयोध्या में बनना चाहिए था जो की प्रधानमंती के प्रेरणा के बिना समपूर्ण नहीं हो सकता था। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बनेगी और हम अयोध्या को तीर्थ केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का कहना है की विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके रास्ते में कोई भी रुकावट नहीं आने देंगे।

लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा की लता दीदी का पूरा जीवन संगीत और कला के लिए समर्पित रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण और राष्ट्र भक्ति से समर्पित गीतों को नई ऊंचाई देकर वह अपनी संगीत साधना से प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय बन गईं। हमने यहाँ पर लता दीदी की प्रतिमा नहीं बल्कि वो वीणा लगाई है जिसकी साधना उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन करी है। भगवान श्रीराम पर सर्वाधिक भजन गाने वाली लता मंगेशकर को समर्पित यह चौक रामनगरी को प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा की आज की तारीख में अयोध्या अपने पुराने गौरव को फिर से प्राप्त कर रहा है। भगवान् श्री राम के भव्य मंदिर के लिए जो इंतज़ार पिछले 500 वर्षो से हो रहा था वो समाप्त हो गया और भगवान् श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। इसी अभिलाषा के साथ आज हम सब यहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति जिसने कुछ भी किया है उन सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। लता दीदी के स्मृति में लता चौक के लोकार्पण के साथ इसे आगे बढ़ा जाएगा।

 

Related posts

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन: अभिनेत्री से राजनेता बनीं, आज 47वां जन्मदिन

Live Bharat Times

कच्चे दूध के इस्तेमाल से ला सकते हैं त्वचा में एक नयी रौनक

Live Bharat Times

विद्युत जामवाल से मिलने उनके प्रशंशक पानीपत से 1600 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई आएंगे।

Admin

Leave a Comment