Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

30 वर्षीय मॉडल की मुंबई में रहस्यमय तरीके से मौत, सुसाइड नोट में मांगी माफी

मुंबई में 30 साल की एक मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मॉडल ने लिखा कि सॉरी, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मायानगरी मुंबई कई के सपनों को जोड़ती है और कई के सपने तोड़ती है। ग्लैमर की दुनिया में हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक दर्द होता है। मुंबई से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक मॉडल ने खुद की जान ले ली है। सुसाइड से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया है।

मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की एक मॉडल ने 4 बंगले इलाके में होटल के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। होटल में किराए के कमरे में वह रहने आई थी। वर्सोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया गया है। वह लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मॉडल ने बुधवार दोपहर 1 बजे होटल में चेक इन किया, रात में खाना भी मंगवा लिया था। अगली सुबह यानि गुरुवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई। होटल के वेटर ने रूम की घंटी बजाई लेकिन जब कमरा नहीं खुला। तो इसकी जानकारी वेटर ने मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी, होटल पहुंचकर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला। इसके बाद उन्होंने पाया कि मॉडल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा है कि माफ करना, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान मत करो। मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहती हूं, वर्सोवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्या वह अपने जीवन से नाखुश थी या इस कदम के पीछे कोई और वजह है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related posts

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो इस देसी उपचार को अपनाएं

Live Bharat Times

पलक तिवारी फिर से इब्राहिम के साथ, फैंस बोले- ये होगी क्यूट जोड़ी

1 अप्रैल से सोना खरीदने के नियमों में होगा बदलाव, ये ज्वेलरी मान्य नहीं होगी

Live Bharat Times

Leave a Comment