Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो इन देसी नुस्खों को अपनाएं

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखती है। चेहरे के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। लेकिन कभी-कभी इन सारे प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने चेहरे के लिए घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। घरेलू नुस्खे कभी-कभी ज्यादा असरकारी हो जाते हैं। वह सारी चीजें जो हमारे घर पर आसानी से अवेलेबल होती है उनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास नुस्खे लेकर आए हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं।
इसके लिए आपको थोड़ा चंदन का पाउडर लेना है। उसमें थोड़ी सी हल्दी ऐड कीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा दूध ऐड करें। अब इन तीनों चीजों को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर ही रहने दें। इसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में दो-तीन बार जरूर करें। इसके अलावा खीरे का रस भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है। थोड़ा खीरे का रस और गुलाब जल लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। आधे घंटे तक इसे चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धोएं। रेगुलरली इन नुस्खों को अपनाकर आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

Related posts

सौराष्ट्र में अब राजकोट, जामनगर और भावनगर के दिन आएंगे- पीएम मोदी

Live Bharat Times

दिल्ली: तापमान बढ़ने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Admin

बच्चों की हाइट नही बढ़ रही है तो उन्हे ये खिलाना शुरू करे असर दिखना शुरू हो जाएगा।

Live Bharat Times

Leave a Comment