Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रुपयों के लेनदेन के विवाद में ससुर ने बहु को मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

संभल में रुपयों के लेनदेन को लेकर परिवार के सदस्यों का आपस में ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ता चला गया कि जिस पर पीड़ित युवक के पिता और चाचा ने युवक की पत्नी को गोली मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

दरअसल पूरा मामला ऐसा है कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मुस्लिम पुत्र तस्लीम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर आया था। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम ने अपने चाचा गामा को कुछ रूपए उधार दे रखे थे,उसने चाचा से अपने उधर के रूपए मांगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर मारपीट हुई। इसमें मुस्लिम का पिता तस्लीम भी अपने भाई गामा के पक्ष में आ गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुस्लिम की पत्नी केसर जहां और मां महरुल जहां चोटिल हो गए। इसी दौरान मुस्लिम ने पिता और चाचा ने केसर जहां को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मुस्लिम के पिता को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका चाचा गामा फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तस्लीम और उसके भाई गामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तस्लीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है और गामा की तलाश जारी है।

Related posts

यूपी आईटी रेड : आयकर टीम को पुष्पराज जैन के घर छोपमारी से मिले करोड़ों की नकदी और लेन-देन के दस्तावेज, जांच जारी

Live Bharat Times

Short Hair Style Tips : छोटे बालों को हर बार खुला क्यों छोड़ना? इन हेयरस्टाइल्स के साथ पाएं स्टाइलिश लुक

Live Bharat Times

श्रीलंका में आपातकाल: कोलंबो में सेना तैनात, कड़ी सुरक्षा के बीच खुली दुकानें; भारत ने ईंधन की कमी दूर करने के लिए भेजा 40,000 टन डीजल

Live Bharat Times

Leave a Comment