Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

Short Hair Style Tips : छोटे बालों को हर बार खुला क्यों छोड़ना? इन हेयरस्टाइल्स के साथ पाएं स्टाइलिश लुक

Hair style:

छोटे बाल वाली लड़कियां अपनी हेयरस्टाइल में कुछ नया करने की चाहत रखती हैं. लेकिन वे कौन सी स्टाइल रखें, डिसाइड नहीं कर पातीं. छोटे बालों के साथ कुछ ऐसी हेयरस्टाइल हैं, जो खूबसूरत लगती है.

स्टाइलिश हेयरस्टाइल विद फ्रंट प्लीट्स : स्टनिंग और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप फ्रंट प्लीट्स लुक ऑप्ट कर सकती हैं..इसके लिए आप साइड पार्टिंग प्लीट्स कर बाकि के बाल ओपन कर सकती हैं. ये हेयरसातील बहुत ही शानदार लुक देगी.
हाई बन: छोटे बालों में हाई बन शानदार लुक देगा. हाई बन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी बढ़िया लुक देगा. हाई बन बनाने के लिए सबसे पहले पोनीटेल बना लें. अब पोनीटेल को ट्विस्ट करें. इसके बाद इसे नीचे की ओर रबर बैंड से फिक्स करें. इसके बाद हेयर एक्सेसरीज की हेल्प से फिक्स करें और बन बना लें. इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी.
हॉफ क्लच : अगर आप जींस या ड्रेस पहनकर कहीं बाहर जा रही हैं तो छोटे बालों को खुला ना छोड़कर उनमें हॉफ क्लच बना सकती हैं. इसमें आप क्यूट लगने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेंगी. इसके लिए बस बालों को बैक कॉम्ब करके आधे बालों को क्लच कर कल्चर लगा लेना है.
शार्ट एंड क्यूट बन : अगर आपके पास हेयर स्टाइलिंग के लिए ज्यादा टाइम नहीं है फिर भी स्टाइलिश लुक चाहिए तो अपने शार्ट हेयर में आप शॉर्ट बन बना सकती हैं. इसमे रबरबैंड लगाएं. बाकी के बालों को कॉम्ब करके सीधा कर लें. आप चाहें तो इन बालों को हल्का सा वेवी कर्ली कर सकती हैं
लो मेसी बन: लो मेसी बन में आपका लुक क्लासी ड्रेस के साख-साथ साड़ी पर भी जचेंगा. इसके लिए सबसे पहले बालों को कर्ल करें, इसके लिए स्टाइलिंग टूल हेल्प ले सकती हैं. अब फ्रंट के थोड़े बालों को निकालकर बाकी के बालों में लो पोनी बना लें. इस पोनी को ट्विस्ट करें और नीचे की तरफ रबर बैंड लगाकर पोनी के अंदर की तरफ डालकर यू पिन की मदद से फिक्स करें. लीजिए तैयार है आपका मेसी बन.
साइड बन: आप साइड बन भी बना सकती हैं. इसके लिए बालों में पोनीटेल बनाएं और इसे साइड से ट्विस्ट करें. अब रबर बैंड की मदद से बांध लें. इसमें हेयर एक्सेसरीज लगाने से और अच्छा लुक आ जाएगा.

Related posts

उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हरि शंकर तिवारी का 90 साल की उम्र में निधन

Live Bharat Times

होलिका दहन की पूजा से पहले इन बातों का जरुर रखे विशेष ध्यान

Live Bharat Times

सर्दियों के मौसम में पिएं मूली का जूस, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद लाभ

Admin

Leave a Comment