Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेकब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश में अब कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, जाने कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ।

कृषि उपकरणों पर अब mp में मिलेगी सब्सिडी , आइए जाते है कैसे उठा सकते है लाभ।

इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.मध्य प्रदेश कृषि उपकरण अनुदान योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को खेती में मदद पहुंचाने के लिए कृषि के आधुनिक उपकरणों पर सरकार द्वारा 30% से 40% फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी राशि का निर्धारण कृषि यंत्रों के हिसाब से किया जाएगा. वहीं यदि कोई महिला किसान आवेदक रहेगी तो उसे छूट में अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई यह योजन किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
कृषि उपकरण अनुदान योनजा के तहत पंप सेट, डीजल पंप सेट, पाइपलाइन सेट, ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर सेट, रेन गन सिस्टम, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, पावर टिलर, रेज्ड बेड प्लांटर, ट्रैक्टर, ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर, स्वचालित रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, पैड़ी ट्रांसप्लांटर, सीड ड्रिल, रीपर कम बाइंडर, हैप्पी सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, रेस्ट बेड प्लांटर विद इनक्लाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर, पावर हैरो, पावर वीडर(इंजन चालित 2 बीएचपी से अधिक), मल्टी क्रॉप प्लांट्स, छोटे ट्रैक्टर जैसे इत्यादि आधुनिक उपकरणों पर अनुदान राशि दी जाएगी।
कृषि उपकरण अनुदान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदक को किसान कल्याण तथा कृषि कल्याण, कृषि विकास और उद्यनिकी एवं खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbt.mpdage.org/index.htm पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर कृषि यंत्र अभियात्रिकी संचालनालय वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Related posts

टेस्ट रैंकिंग में छा गई टीम इंडिया, टॉप-5 ऑलराउंडरों में 3 भारतीय खिलाड़ी

Live Bharat Times

फरीदाबाद: राहुल गांधी की जनसभा स्थल का कांग्रेसियों ने किया दौरा, व्यवस्था का लिया जायजा

Admin

भारतीय सेना में 7,000 से अधिक अधिकारी रिक्तियां लंबित: लोकसभा में MoS रक्षा ने कहा

Admin

Leave a Comment