Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा, किये रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को  23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का निरिक्षण करने अयोध्या पहुंचे। सरयू नदी के तट पर बनाए गए अस्थाई हैलीपैड पर उनका स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि जनप्रतिनिधियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि ने किया।हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ ही मुख्यमंत्री अपने सलाहकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि के साथ सबसे पहले राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी परिसर का निरिक्षण किया इसके साथ ही सीएम ने अधिकारीयों को राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया। 23 अक्तूबर को होने वाले  दीपोत्सव की शुरुआत इसी राम कथा पार्क से होगा।

राम कथा को लेकर बनाई गयी एक दर्जन से अधिक झांकिया शोभा यात्रा के रूप में ढाई किलोमीटर का सफर तय कर साकेत महाविद्यालय से इसी राम कथा पार्क में पहुचेंगी। इसके बाद यहीं पर राम राज्याभिषेक के मंचन से दीपोत्सव के छठे संस्करण की शुरुआत होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहाँ मौजूद रहेंगे। दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण दिन ढलने के साथ राम की पैड़ी में होगा। इस बार अकेले राम पैड़ी परिसर में 15 लाख से अधिक दीप जलाए जाने हैं और उसी हिसाब से तैयारियां भी बड़े स्तर पर करी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद साकेत महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया क्योंकि 23 अक्तूबर को इसी महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा तथा यहीं से दीपोत्सव का आरम्भ दोपहर शोभा यात्राओं के निकले जाने से होगा।इन महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखकर ही मुख्यमंत्री ने साकेत महाविद्यालय परिसर का विस्तृत जायजा लिया। अपनी वापसी से पहले मुख्यमंत्री ने रामकथा संग्रहालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की।

Related posts

दिल्ली: इन इलाकों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आज फिर चलेगा बुल्डोजर! जानें संपूर्ण जानकारी

Live Bharat Times

एमेजॉन हो सकता है भारत में बंद देखिए पूरी रिपोर्ट

Live Bharat Times

एक फिल्म करने के लिए एक फिल्म हीरो को कितने करोड़ मिलने चाहिए? रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी

Admin

Leave a Comment