Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

खांसी और गले में खराश जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं

मौसम के बदलने के साथ हमें सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो जाती है। मौसम के बदलते ही हमारी इम्यूनिटी थोड़ी सी वीक हो जाती है। इस वजह से हम वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। खासकर के गले की खराश हमें ज्यादा परेशान करती है। अगर आपको भी गले में खराश हुई है तो इसके लिए आप देसी उपचार कर सकते हैं। देसी उपचार से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अलावा गले की खराश भी दूर होती है। गले की खराश को दूर करने के लिए आप इन खास उपायों को आजमा सकते हैं।
गले की इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा पानी लेकर उसमें तुलसी के पत्ते,अदरक, काली मिर्च और दालचीनी डालकर चाय बनाएं। उसके बाद इस काढे में शहद डालकर उसका सेवन करें। इससे गले की खराश और सर्दी में राहत मिलेगी। इसके अलावा मुलेठी भी गले के लिए फायदेमंद होती है। आप पानी में मुलेठी को उबालकर उस पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे गले की खराश में काफी हद तक आराम मिलेगा। पानी में नमक डालकर उस पानी के गरारे करने से भी सूजन में राहत रहती है। इसके अलावा आप गर्म पानी की भांप भी जरूर लें। इससे भी इंफेक्शन धीरे-धीरे दूर होगा।
    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी यूज़फुल लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts

मंकीपॉक्स महामारी: विश्व स्वास्थ्य नेटवर्क ने किया ऐलान, WHO जल्द ले सकता है फैसला; 58 देशों में अब तक 3,417 मरीज मिल चुके हैं

Live Bharat Times

आईएनएस विक्रांत: प्रधानमंत्री ने नौसेना के इतिहास में स्वदेश निर्मित पहले विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का उद्घाटन किया

Live Bharat Times

तवांग पर सवाल से बचते रहे रक्षामंत्री राजनाथ,कहा- संसद में ही मैंने सही-सही बोल दिया था।

Admin

Leave a Comment