Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तस्करी से गुजरात ले जाई जा रही 20 लाख की शराब राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ी

डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाने के रतनपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक कंटेनर से 20 लाख की शराब को जब्त की है। जब्त की गई शराब जूते-चप्पल की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिछीवाड़ा थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया कि एसपी राशि डोगरा की ओर से अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर से गुजरात में शराब की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाकर पूछताछ की तो ड्राइवर ने जूते चप्पल होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को खुलवाकर देखा तो उसमे अवैध शराब के कार्टून भरे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर से 394 कार्टून बरामद किए गए है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चौकी में रखवाया। वहीं पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और शराब तस्करी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग के फैसले के बाद अमित शाह पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- ‘मोगेंबो खुश हुआ’…मैंने हिंदुत्व को नहीं, बीजेपी को छोड़ा!

Admin

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ में पायजामा में लुक की कहानी सुनाई, कहा- ‘थोड़ा सा वेंटिलेशन जरूरी’

Live Bharat Times

आईपीएल सट्टेबाजी में लुटेरे बन रहे अपराधी : खोया कर्ज चुकाने के लिए लूट या चोरी, गोरखपुर में धड़ल्ले से चल रहा सट्टा का खेल

Live Bharat Times

Leave a Comment