Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

योगी ने दिया दीपोत्सव का आमंत्रण, ट्वीटर के डीपी में लगाई दीपोत्सव की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या में चल रहे दीपोत्सव में प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने ट्वविटर अकाउंट पर दीपोत्सव 2022 के लोगो की डीपी लगायी है साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार के सभी ट्वविटर अकाउंट पर भी दीपोत्सव 2022 का लोगो प्रदर्शित होने लगा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए… आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम!

दूसरी तरफ कल शुक्रवार को जैसे ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई पूरी रामनगरी झिलमिल सितारों सी जगमगा उठी। चारों दिशाओं में प्रसन्नता और हर्ष का वातावरण बन गया। श्री राम के भजन और स्तुतियों से पूरी अयोध्या राममय हो गयी। इस बार के दीपोत्सव से रामनगरी अयोध्या एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहली बार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं।

दीपोत्सव में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। रामनगरी के मुख्य मार्ग सहित हाईवे तक की सड़कों को चमकाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं, कई स्थानों पर नई सड़क बन रही है। हाईवे पर जगह-जगह पैचिंग की जा रही है। डिवाइडर समेत प्रमुख चौराहे रंगे जा रहे हैं।

दीपोत्सव का शुभारंभ राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर किया जाएगा। इस विशेष दीप को अविवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला  विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है।

Related posts

होलिका दहन की पूजा से पहले इन बातों का जरुर रखे विशेष ध्यान

Live Bharat Times

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, विधानसभा में दमदार भाषण, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग, अगर…’

Live Bharat Times

एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज

Live Bharat Times

Leave a Comment