Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इस खास पानी का सेवन जरूर करें

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम किसी ने किसी स्वास्थ्य समस्या से घिरे रहते हैं। हर रोज हमें कोई न कोई समस्या परेशान करती है। बहुत से लोग अपने खाने-पीने का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। ऐसे में उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। पेट में गैस या फिर एसिडिटी बहुत ज्यादा परेशान करती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या भी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर बार मेडिसिन ली जाती है। लेकिन कुछ घरेलू उपचारों से भी इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम एक साथ उपाय के बारे में बताएंगे।
अजवाइन के बारे में लगभग सभी लोगों को पता ही होगा। हर घर की रसोई में अजवाइन पाई जाती है। इसका इस्तेमाल बहुत सी चीजें बनाने के लिए किया जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। अजवाइन का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं में असरकारी होता है। इसके लिए थोड़ा पानी लेकर उसमें एक चम्मच अजवाइन डालें। अब इस पानी को उबालें। अब इस पानी को छान लें। इस पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं। इस पानी का सेवन करने से पेट की गैस या फिर एसिडिटी दूर होती है। अगर आपको रोजाना सुबह कब्ज की समस्या रहती है तो पानी में एक चम्मच अजवायन और थोड़ा नमक मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपकी समस्या दूर होगी।

Related posts

दिन में इस समय चेक करें ब्लड शुगर, जाने ब्लड शुगर चेक करने का सही तरीका

Live Bharat Times

सिगारेट की लत छोड़ने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खे, जानिये और दूर हटीए ये व्यसन से

Live Bharat Times

सामंथा रूथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म यशोदा है और इस तारीख को इसका टीजर लॉन्च किया जाएगा

Live Bharat Times

Leave a Comment