Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

Gujarat assembly election 2022: BJP की पहली लिस्ट में 160 नाम, हार्दिक को विरमगाम, तो रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम हैं.  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से टिकट दिया गया है.  वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है.

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले  गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.

बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें
– बीजेपी ने 182 में से 160 नामों का ऐलान कर दिया. इनमें से 84 नाम पहले चरण के उम्मीदवारों के हैं.
– मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे.

– बीजेपी ने 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

– लिस्ट पर मोरबी हादसे का भी असर दिखा. बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा का टिकट काट दिया है. उनकी जगह कांति अमृतिया को टिकट मिला है.  अमृतिया हादसे में बाद लोगों को बचाते हुए नजर आए थे.

– हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट मिला है.

– क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से टिकट

– 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को बीजेपी ने इस बार टिकट दिया है.

– बीजेपी की लिस्ट में 14 महिलाओं का नाम शामिल है.

2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े इन नेताओं को बीजेपी ने दिया टिकट

प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला),  अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा) , जीतू चौधरी (कपराडा) को बीजेपी से टिकट दिया गया है. ये सभी नेता कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं

बीजेपी की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

विजय रुपाणी ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

बीजेपी की आज लिस्ट जारी होनी है. इससे एक दिन पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं नितिन पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को खत लिखा है. इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

इन दोनों के अलावा कुछ अन्य भी नाम सामने आए हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. रुपाणी सरकार के कुल 8 मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का  किया है. विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी के साथ गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव  नहीं लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.  रुपाणी सरकार के मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकडिया और योगेश पटेल भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Related posts

America Mid Term Election: मुश्किल हुई जो बाइडन की राह, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, अब ये होगी दिक्कत

Live Bharat Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में EOW ने जैकलनी को फिर तलब किया, की जा रही है पूछताछ

Live Bharat Times

लड़की ने कर्ज लेने के लिए मोबाइल एप डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने हैक किया फोन, बनाया अश्लील वीडियो

Live Bharat Times

Leave a Comment