Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

पत्नी को परेशान कर रहे, मेरे प्राइवेट पार्ट में चोट… AAP पर गंभीर आरोप लगा महाठग ने फोड़ा एक और ‘लेटर बम’

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक और लेटर लिखा है। अपने वकील के जरिए भेजे दो पेज के खत में सुकेश ने उसे और उसकी पत्नी को दिल्ली से बाहर किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। उसने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकी दिए जाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। सुकेश ने यह भी आरोप लगाया है कि जेल के अंदर CRPF के जवानों ने उसे ‘पीटा’ जिससे प्राइवेट पार्ट में चोट आ गई।

” मैं ये नहीं कहता कि आप सुकेश के आरोपों को सही मानिए। मैं बस इतना कहता हूं कि आप आरोपों की जांच तो कराइए। तिहाड़ में कैदियों के साथ क्या होता है, यह हम सब जानते हैं। अंकित गुर्जर को ही लीजिए। उसका ‘कोल्ड ब्लडेड मर्डर’ हुआ है… मैं उससे हफ्ते में दो बार मिलता हूं या वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात करता हूं। उसी से मुझे ये सूचनाएं मिल रही हैं, जिन्हें मैं LG तक पहुंचा रहा हूं।  
एडवोकेट ए. के. सिंह, सुकेश के वकील “

वैसे, जेल में बंद सुकेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को कई लेटर लिख चुका है। उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी को लेकर कई दावे और गंभीर आरोप लगाए हैं। 9 नवंबर 2022 की तारीख में अपने वकील एके सिंह के जरिए भेजे लेटर में उसने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी, सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और कैलाश गहलोत के खिलाफ एलजी ऑफिस से की गई शिकायतों को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

लेटर में सुकेश के वकील ने मांग की है कि तिहाड़ जेल (डीजी दिल्ली जेल के अधिकार क्षेत्र से बाहर) से दूर देश की दूसरी किसी जेल में सुकेश और उनकी पत्नी को ट्रांसफर किया जाए जिससे उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सिंह ने लिखा है कि उनके क्लाइंट ने ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों के समक्ष कई खुलासे किए हैं और इसलिए उनकी जान को खतरा है।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा धमकी देने के साथ ही बुरा बर्ताव किया जा रहा है। उस पर प्रेशर बनाने की कोशिश हो रही है जिससे मैं शिकायतें वापस ले लूं।’

प्राइवेट पार्ट पर लगी चोट…
ठग ने आरोप लगाया है कि उसे 31 अगस्त को जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवानों ने पीटा जिससे उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है। एलजी को भेजे लेटर में कहा गया है, ‘उसका इलाज आरएमएल अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दर्द कम करने के लिए वह सपोर्टर लगाए रखे।’

इससे पहले के लेटर में सुकेश ने कहा था कि उसने दिल्ली के LG से जो दावा किया है अगर गलत निकलता है तो वह फांसी पर लटकने के लिए तैयार है।

Related posts

महाराष्ट्र स्टील फैक्ट्री में अजीबोगरीब दुर्घटना में 1 की मौत, 5 घायल

Live Bharat Times

देश के 7 राज्यों में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में बढ़ते मामले डरे

Live Bharat Times

सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवन राम से की, भड़क गए नरोत्तम मिश्रा

Admin

Leave a Comment