Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉबब्रेकिंग न्यूज़

वित्त मंत्रालय में डायरेक्टर पद पर नौकरियां, 1.51 लाख तक है सैलरी

Top view of a white desktop with magnifying glass over the word JOB

Sarkari Naukri 2022 : डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (DGPM) ने एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर भर्ती निकाली है. डीजीपीएम में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है. जीडीपीएम की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर की कुल 100 वैकेंसी है. इस भर्ती का विज्ञापन 12 अक्टूबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. यह भर्ती सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) के अंतर्गत आने वाले 18 डायरेक्ट्रेट्स में होगी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) राजस्व विभाग, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आता है. नोटिस के अनुसार, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर भर्ती डेप्यूटेशन बेसिस पर होगी. उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ जैसी जगहों पर होगी.

CBIC DGPM भर्ती 2022 : सैलरी

एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को प्रति माह 47600 से 151100 रुपये सैलरी मिलेगी.

कैसे करना है आवेदन

एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए आवेदन डाक के जरिए भेजना है. आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- असिस्टेंट डायरेकटर (कैडर), डीजीपीएम हेडक्वॉर्टर, 5वां तल, ड्रम शेप बिल्डिंग, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली- 110002.

कौन कर सकता है आवेदन

शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए सीबीआईसी की वेबसाइट cbic.gov.in पर विजिट करें.

Related posts

केदारनाथ बद्रीनाथ से लौटते हुए पीएम मोदी को उपहार !

Live Bharat Times

आज है देवउठनी एकादशी व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे होगी पूजन विधि

Live Bharat Times

आज होगी डब्ल्यूपीएल की नीलामी, 409 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी

Admin

Leave a Comment