Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

अगर आप भी रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं तो इन नियमों को जरूर देख लें

रुद्राक्ष बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। यह भगवान शिव को प्रिय होता है। इसलिए जो रुद्राक्ष धारण करता है भगवान शिव उसके जीवन की बाधाएं दूर करते हैं। बहुत से लोग रुद्राक्ष की माला को धारण करते हैं। अगर विधि विधान से इसे धारण किया जाए तो जीवन के सारे संकट दूर होते हैं। लेकिन रुद्राक्ष को धारण करने के लिए बहुत से नियमों का पालन करना पड़ता है।

अगर आप इनका पालन नहीं करते तो आपको फायदे की जगह पर नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप भी रुद्राक्ष धारण करने के लिए सोच रहे हैं तो इन नियमों पर एक नजर जरूर डालें।

रुद्राक्ष धारण करने से पहले भगवान शिव जी का आवाहन जरूर करें। इसके लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप आप कर सकते हैं। रुद्राक्ष की माला को नहाने के बाद शुद्ध कर के ही पहनना चाहिए। सोने से पहले इसे निकाल देना चाहिए। इस माला को शमशान भूमि पर नहीं ले जाना चाहिए। रुद्राक्ष की माला को पीले रंग के धागे में ही पिरोना चाहिए। काले धागे में इसे नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष को धारण करने के बाद इसे साफ करते रहना चाहिए। रुद्राक्ष बहुत ज्यादा पवित्र होता है।

रुद्राक्ष की माला को विषम संख्या में पहनना चाहिए। लेकिन माला में 27 से कम रुद्राक्ष नहीं होने चाहिए। हमेशा रुद्राक्ष की माला नई ही लेनी चाहिए। किसी और की पुरानी रुद्राक्ष की माला लेकर उसे धारण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी माला को भी किसी और को नहीं देना चाहिए। रुद्राक्ष को धारण करने के लिए आपको इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

अनुपमा अभिनेता पारस कलनावत का शो छोड़ने के बारे में चौंकाने वाला दावा: ‘80% कलाकार बाहर निकलना चाहेंगे’

Live Bharat Times

सीसीएल भर्ती 2022 – सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

भगवान हनुमान पूजा नियम: हर हनुमान भक्त को पता होना चाहिए बजरंगी की पूजा के ये महत्वपूर्ण नियम

Live Bharat Times

Leave a Comment