Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

नारियल दूध के प्रयोग से बाल बनेंगे शाइनी और खूबसूरत, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

नारियल तेल का उपयोग हम बालों के लिए करते हैं। नारियल पानी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन नारियल का दूध भी बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। खासकर के बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए नारियल का दूध बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आजकल धूल और पोलूशन की वजह से हमारे बाल बहुत ज्यादा रफ और बेजान हो जाते हैं। इनमें जान लाने के लिए हम बहुत से कोशिशें करते हैं। नारियल का दूध बालों को अच्छे तरीके से पोषण देता है। अगर आप बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप नारियल के दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग चीजों को मिलाकर विशेष रेमेडीज बनाई जा सकती है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।
बालों के लिए आप थोड़ा नारियल का दूध लें। अब इसमें जैतून का तेल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब बालों की स्कैल्प में मसाज करते हुए लगाएं अब इस मिश्रण को 1 घंटे तक बालों में रहने दें। आप चाहें तो कैप भी पहन सकते हैं। उसके बाद आप माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार आप इस उपाय को जरूर करें इसके अलावा नारियल के दूध में थोड़ा सा दही ऐड करके उस मिश्रण को हेयर मास्क के तौर पर बालों में लगाएं। 45 मिनट तक इसे रहने दें। उसके बाद आप शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में एक बार आप इस उपाय को जरूर करें अगर आप चाहें तो नारियल के दूध में एलोवेरा जेल डालकर बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों में शाइन आएगी। इसके अलावा आपके बाल हेल्दी और मजबूत बनेंगे आप भी किन उपायों को जरूर आजमाएं।         दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी बंद करने की सरकार की तैयारी…

Live Bharat Times

T20 विश्व कप में विराट और रोहित नहीं इन 2 बल्लेबाजों से पाकिस्तान को डर, टीम के बैटिंग कोच का खुलासा

Live Bharat Times

इश्क छुपता नहीं छुपाने से… आखिरकार ऋषभ से मिलने पहुंची उर्वशी! तस्वीर हुई वायरल

Admin

Leave a Comment