Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता लेंगे तलाक, 13 साल बाद टूटी शादी

बरखा बिष्ट ने शादी के 13 साल बाद पति इंद्रनील सेनगुप्ता से तलाक लेने की पुष्टि की है। यह जोड़ा पिछले दो सालों से अलग रह रहा है। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान बरखा ने कहा कि हमारा तलाक जल्द हो जाएगा।

यह मेरे जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक है। मैं सिंगल मदर हूं और मीरा मेरी प्रायोरिटी है। हालांकि उन्होंने अपने और इंद्रनील के बीच अनबन और तलाक की वजह नहीं बताई। इस जोड़े ने मार्च 2008 में शादी की और उनकी 11 साल की एक बेटी मीरा है।

बरखा और इंद्रनील ‘प्यार के दो नाम’ की शूटिंग के दौरान मिले थे और एक दूसरे के प्यारा में आ गए थे। कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 2008 में शादी कर ली थी। बरखा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन पर ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा बरखा ने ‘राजनीति, गोलियों की रासलीला-रामलीला’ और अन्य फिल्मों में काम किया है।

Related posts

वायरल वीडियो: विक्की कौशल का 13 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, अभिनेता को पहचानना बेहद मुश्किल

Live Bharat Times

विश्व प्रसिद्ध कंपनी इंफोसिस द्वारा मोगा को भेजे गए डेढ़ सौ कंप्यूटर सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा को और प्रोत्साहन मिलेगा

Admin

झारखंड में 20 फिसदी तक बिजली की बढोतरी हो सकती है, वार्षिक रीपोर्ट में हुआ ईस बात का जिक्र

Live Bharat Times