Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

आज मुलायम सिंह की जयंती पर सपाई करेंगे रक्तदान, फल वितरण और हवन पूजन

सपाइयों द्वारा समाजवादी पार्टी संगरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती आज पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। इस अवसर पर सपा के सभी जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी जिसमें समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता मुलायम को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। इसके अलावा सभी जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।  इस संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में समाज केलोगों को समाजवादी विचारधारा के बारे में बताया जाएगा। इसी के तहत हर जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्रवार भी कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ सुबह अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगेगा और मरीजों को फल बांटा जाएगा। वृद्धा आश्रम में भोजन और गरीबों को वस्त्र वितरण के अलावा हवन पूूजन भी होगा। राजधानी लखनऊ में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा।

Related posts

IND vs NZ Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा

Live Bharat Times

क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं रक्त दान? जानिए।

Admin

नशे में डूबी लड़कियों ने सेकोरिटी गार्ड को पीट !

Live Bharat Times

Leave a Comment