Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरीदाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग और वडोदरा एक्सप्रेस वे के साथ विकास कार्यों को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

फरीदाबाद, 23 नवंबर। वड़ोदरा एक्सप्रेस वे के निर्माण से बाईपास रोड पर टूट गई सीवरेज और पीने के पानी की लाइनों को दुरुस्त करने के संबंध में बुधवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त बैठक सेक्टर 12 में आयोजित की गई।

 बैठक में डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद से बल्लभगढ़ होते हुए निर्माणाधीन वडोदरा एक्सप्रेसव के निर्माण कार्य के दौरान फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में लगे करीब 15 ट्यूबेल को शिफ्ट करने के साथ सेक्टर-61, सेक्टर-
62, सेक्टर-64 व सेक्टर -65 की सीवरेज लाइन को भी जोड़ने का कार्य नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के साथ तालमेल कर पूरा करना था।
डीसी विक्रम ने बैठक में मौजूद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वे उपरोक्त कार्य को जल्द पूरा करें। इसी के साथ नेशनल हाईवे नंबर-19 मथुरा रोड पर स्थित संजय कॉलोनी के सामने नया फुट ओवर ब्रिज बनाने अथवा जेसीबी के सामने बने फुट ओवर ब्रिज को शिफ्ट करने पर चर्चा हुई ताकि संजय कॉलोनी के सामने नेशनल हाईवे की ग्रिल को पार करते समय होने वाले हादसों को रोका जा सके।
इसके अलावा यह भी चर्चा की गई कि संजय कॉलोनी से सैकड़ों लोग हर रोज रोजी रोटी कमाने के लिए नेशनल हाईवे को ग्रिल के ऊपर से पार कर निकलते हैं, जिससे यहां हादसे होते हैं साथ ही नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है।
बैठक में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, हाईवे के प्रोजेक्ट अधिकारी सौरभ, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता ओमवीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गुजरात चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने रानिप के निशान स्कूल में किया मतदान

Admin

अमृतसर में महसूस किए गए भूकंप के झटके जान माल का नुकसान नहीं

Live Bharat Times

सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ा, आरबीआई द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बाद सात दिन की गिरावट का सिलसिला ठप

Live Bharat Times

Leave a Comment