Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

गुजरात एटीएस ने बदांयू से युवक को उठाया, प्रधानमंत्री को मेल से मिली जान से मारने की धमकी

गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस टीम ने शनिवार रात बदायूं जिले के आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश देकर एक युवक को उठा लिया। ऐसा जानकारी में आया है की उक्त युवक ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक मेल किया जिसमे उसने प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। हाल फिलहाल उसे एसएसपी आवास में रखा गया है और वहीँ पर उससे पूछताछ हो रही है।

शनिवार रात गुजरात के अहमदाबाद एटीएस की दो सदस्यीय टीम दिल्ली होते हुए बदायूं पहुंची। एटीएस टीम में शामिल इंस्पेक्टर बीएन बघेला ने एक सब इंस्पेक्टर के साथ शहर के सिविल लाइंस थाने में अपनी आमद दर्ज कराई। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ रात दस बजे के करीब शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश दी और अमन सक्सेना नाम के एक युवक को उठा लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। अमन के परिवार वालों ने उसके चाल-चलन देखकर उसको पहले ही बेदखल कर दिया था, लेकिन वह रात को फिर भी घर पहुंच जाता था। इससे पकड़ा गया।

एटीएस की टीम युवक को उठा कर उस वक़्त सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां पर उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में ई-मेल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस काम में उसके साथ तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है। सिविल लाइंस थाने पर मीडिया कर्मियों को जुटते देखकर एटीएस के टीम युवक को एसएसपी आवास ले गई। अब वहीं पर उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस आई है। वह अपनी गोपनीय पूछताछ कर रही है।

Related posts

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान, आलिया-राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का मिला अवॉर्ड

Live Bharat Times

केदारनाथ: टोकन व्यवस्था से एक घंटे में 1200 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार

Admin

Annu Kapoor B’day:तीन शादिया करी, दूसरी पत्नी के रहते पहली से किया अफेयर

Admin

Leave a Comment