Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

MCD में भी चला केजरीवाल का जादू, AAP ने 134 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया


दिल्ली नगर निगम की 250 वार्ड पर हुए चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है. MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने कामयाबी हासिल की है. चुनाव में मिली कामयाबी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुंचे.

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं. दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं.

एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली कामयाबी के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.

वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है. आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है. जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा.

Related posts

लोगों की दुआओं का हुआ असर, आज वेंटिलेटर से हटाए जा सकते हैं राजू श्रीवास्तव

Live Bharat Times

आज ही है दिवाली २०२२ का शुभ मुहूर्त जाने सबसे बढ़ीया मुहूर्त

Live Bharat Times

अनुष्का और विराट दुबई में मना रहे हैं अपना नया साल

Live Bharat Times

Leave a Comment