Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अनुष्का और विराट दुबई में मना रहे हैं अपना नया साल

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें होटल से सूर्योदय की तस्वीरें है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बिजी लाइफ में भी एक दूसरें के साथ छुट्टियों मनाने का समय निकाल लेते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की है। बता दें कपल नए साल के वेकेशन के लिए दुबई में हैं। साथ ही बेटी भी माता- पिता के साथ एंजॉय कर रहे हैं। अनुष्का (Anushka Sharma) और विराट (Virat Kohli) ने हाल ही में अपने वेकेशन की फोटो शेयर की है। बता दें अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें होटल से सूर्योदय की तस्वीरें है। वही विराट ने एक फैमिली फोटो पोस्ट की है, जिसमें उगते सूरज का आनंद लेते हुए विराट टेरिस पर है। इस फोटो पर विराट कोहली ने कैप्शन दिया, ‘2022 के आखिरी सूर्योदय तक।’ इस तस्वीर में विराट वामिका (Vamika) को अपनी बाहों में पकड़े हुए नजर आ रहा हैं।

अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित ‘चकदा एक्सप्रेस’ झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। इस फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग भारत और यूके में हुई है।

Related posts

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे रविवार खेला जाएगा

Admin

मंदी का संकेत! आईटी दिग्गज विप्रो ने फ्रेशर्स को दी जाने वाली सैलरी में 50 फीसदी की कटौती की

Live Bharat Times

आज पुतिन का जन्मदिन एक आम गरीब कैसे बना राष्ट्र पति

Live Bharat Times

Leave a Comment