Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

नए साल पर मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, करी सुख समृद्धि की मंगलकामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष 2023 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए नए साल में उनकी सुख समृद्धि की कामना करी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष 2023 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए नए साल में उनकी सुख समृद्धि की कामना करी है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को इस नये वर्ष में और ज्यादा गति मिलेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका को निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए  नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सभी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Related posts

हाजिरी पर केंद्र का फैसला, 8 नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारी ‘बायोमेट्रिक’ मशीन से करेंगे हाजिरी, कोरोना के चलते लगा था प्रतिबंध

Live Bharat Times

Ind Vs Aus / पुजारा निकल गए विराट और हिटमैन से आगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Live Bharat Times

प्रयागराज माघ मेला 2022: माघ मेला क्षेत्र में 38 कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप, मेला आज से शुरू; आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी

Live Bharat Times

Leave a Comment