Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ग्रामीण क्षेत्र में छोटी सरकार योजनाओं को धरातल पर पूरा करवाना सुनिश्चित करे: देवेंद्र सिंह बबली

फरीदाबाद, 13 दिसंबर।
हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटी सरकार विकास कार्यों को धरातल पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों की 100 प्रतिशत धनराशि सीधा पंचायतों के पास आएगी और पंचायतों के प्रतिनिधि भी उस राशि का धरातल पर विकास करवा कर अपने गांव का सर्वांगीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें। देवेंद्र बबली ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। अधिक से अधिक लोगों की सेवा करके राजनीति के बदले हुए मायने के लिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली मंगलवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन हाल में जिला स्तरीय पंचायती राज्य सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टारलेंस की नीतियों का पंचायती राज विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपस में तालमेल करके बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा क अब ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख से अधिक की राशि के टेंडर किए जाएंगे और पंचायती राज का सारा रिकॉर्ड डिजिटल किया जा रहा है। जो भी विकास का काम करें उसको ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। किसी भी कार्य में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करने के लिए वचनबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव में हर नागरिक को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सुविधा मिले और सरकार की भी मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास भी शहरी तर्ज पर होना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने बहुत बड़ा बजट दिया है। अब छोटी सरकार का भी यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने बजट जिस भी मद का जो बजट हो उस मद के माध्यम से ही विकास कार्य करवाना सुनिश्चित करें।
 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी तर्ज पर एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कचरा प्रबंधन करना सुनिश्चित किया जाएगा और कचरा प्रबंधन करने वाली एजेंसी को ग्राम पंचायत द्वारा ही एनओसी दी जाएगी तभी उसका उसका भुगतान किया जाएगा अन्यथा उस एजेंसी का भुगतान नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर डीसी विक्रम सिंह ने विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली का फरीदाबाद पहुंचने पर स्वागत किया। जिला परिषद के सीईओ सुमन भान्कर ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जजपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़, डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता गजेंद्र सिंह, जजपा वरिष्ठ उपप्रधान मानिक मोहन शर्मा, प्रदेश महासचिव श्रवण करहाना, प्रवक्ता अनिल खुटेला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

इंग्लैंड पर राज करने को तैयार एक भारतीय ऋषि सुनक

Live Bharat Times

दिल्ली शराब नीति मामले में केसीआर की बेटी से हुई पूछताछ, फिर तलब किया

Live Bharat Times

राजभर और सीएम योगी की हुई मुलाकात, मुख्यमंत्री की जमकर करी तारीफ

Live Bharat Times

Leave a Comment