Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पीएसी स्थापना दिवस-2022 का आयोजन 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर लखनऊ में हुआ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पीएसी बल अपने शौर्य व पराक्रम के लिए जाना जाता है। इस बल ने प्रदेश के साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों में आन्तरिक सुरक्षा की विभिन्न चुनौतियों का सामना सदैव तत्पर होकर किया है। उत्तर प्रदेश पीएसी बल को जब भी अवसर मिला है, उसने अपना सर्वोत्तम करने का प्रयास किया है। किसी भी बल की पहचान उसके शौर्य व पराक्रम के साथ उसकी कीर्ति से जानी जाती है। यह शौर्य व पराक्रम उत्तर प्रदेश पीएसी बल के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हितों को सदैव अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखते हुए उनकी दक्षता, गुणात्मकता, कल्याण व उनके मनोबल को ऊँचा उठाने का हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पीएसी संस्थापना दिवस-2022 के आयोजन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने पीएसी बल के समस्त अधिकारियों एवं जवानों को संस्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पीएसी बल ने विगत 74 वर्षों में अपनी शानदार यात्रा के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उत्तर प्रदेश पीएसी ने परम्परागत पर्वों, त्योहारों, जुलूसों, धार्मिक आयोजनों, राष्ट्रीय पर्वों, सामान्य व स्थानीय निर्वाचन, प्रदेश भ्रमण के दौरान अतिविशिष्ट व्यक्तियों के सकुशल और सुरक्षित यात्रा की दृष्टि से अत्यन्त सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2001 में देश की संसद पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान उत्तर प्रदेश पीएसी बल के जवानों ने जिस बुद्धिमत्ता और पराक्रम का परिचय दिया था, वह किसी से छुपा नहीं है। जनपद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हुए हमले के दौरान भी उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने का कार्य किया था। यह उनके शौर्य, पराक्रम, कीर्ति के साथ ही उनकी तत्परता का प्रतीक है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ केएस प्रताप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से पीएसी के जवानों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश पीएसी बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Related posts

Weather Update : दिल्ली समेत इन 6 राज्यों में तीन दिन होगी भारी बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Live Bharat Times

पाकिस्तान में ड्रामा खत्म, कार्रवाई शुरू: इमरान की पार्टी की सोशल मीडिया टीम के 8 सदस्य गिरफ्तार, सेना और SC के खिलाफ प्रचार करने का आरोप

Live Bharat Times

कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.47 लाख नए मामले, ओमिक्रोन के 620 नए मरीज

Live Bharat Times

Leave a Comment