Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये बजट ऐसा है…

बुधवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2023-24 पेश किया। इस बजट पर पूरे देश कि नजरें थी। क्योंकि यह मोदी सरकार 2.0 का अंतिम बजट था। इस बजट को लेकर देश के हर एक नागरिक में यह उत्सुकता थी के इस बार मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों जैसे गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, पेशेवर आदि को क्या देगी। बजट के पेश होने के बाद हर कोई अपनी-अपनी राय और प्रतिक्रियाएं दे रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बजट अमृत काल के ‘सर्वजन हितैषी’ की अवधारणा पर आधारित

मीडिया सूत्रो के अनुसार, बजट के लेकर  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बजट ऐसा है जो अमृत काल के ‘सर्वजन हितैषी’ की अवधारणा पर आधारित है। इस बजट में देश के सभी वर्ग गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, उद्यमी, युवा, महिला  सभी के लिए विचार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगले 25 वर्षो में  हम एक विकसित भारत कहलायेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने बजट की तारीफ करते हुए आगे कहा, इस बजट को ग्रोथ बजट, ग्रीन बजट कह सकते है। इंफ्रास्ट्रक्चर बजट कह सकते हैं, मिडिल क्लास का बजट कह सकते हैं, लास्ट मैन का बजट कह सकते हैं।

सभी वर्ग को बजट से मदद मिली: फडणवीस 

उन्होंने कहा कि देश के युवा, महिला सहित सभी वर्ग को इस बजट से बड़ी मदद मिल रही है। बुनियादी ढांचे पर 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश देश में एक प्रमुख रोजगार सृजक है। ईपीएफओ के तहत 27 करोड़ लोगों के आने से पिछले आठ वर्षों में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार बढ़ा है। बुनियादी ढांचे में निवेश से भारी लाभ मिलेगा और देश के विकास को गति मिलेगी। बता दें कि बुधवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया है। इसके साथ ही लगातार तीसरे साल उन्होंने पेपरलेस बजट पेश किया।

Related posts

जीवन में सफलता पाने के लिए हर बुधवार को गणेश जी के ये उपाय जरूर करें

Live Bharat Times

कोरोना डर! चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का किया ऐलान, जारी रहेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Live Bharat Times

नोएडा के लोग होशियार, 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है ग्रेप, अगर चेतावनी नहीं दी तो 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा।

Live Bharat Times

Leave a Comment