Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP: निष्ठावान और बेदाग छवि वाले शिवप्रताप को राज्यपाल बनाकर बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक!

उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा संदेश दिया है। पार्टी के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाकर पूर्वांचल के ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की गई है। बता दें कि शिवप्रताप की पैठ ब्राह्मण वर्ग में अच्छी है। और वे लगभग 50 वर्ष से राजनीति में सक्रिय भी हैं।

शिवप्रताप की पकड़ बीजेपी के अलावा आरएसएस और हिंदू संगठनों में भी है। वह निष्ठावान, बेदाग छवि और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके अच्छे संबंध है। वहीं, जनता में भी उनके प्रति आदर और रायशुमारी अच्छी है। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी के द्वारा शिवप्रताप को राज्यपाल बनाए जाने से ब्राह्मण वर्ग में अच्छा संदेश गया है। पूर्वांचल में इसका अच्छा फायदा जरूर देखने को मिल सकता है।

ब्राह्मणों को अपनी ओर खींचने में जुटी राजनीतिक पार्टियां

उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक पार्टी ब्राह्मणों को अपनी ओर खींचने में जुटी है। सपा की बात करें तो पार्टी ने पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। बता दें कि पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी को पूर्वांचल में ब्राह्मणों के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर देखा जाता है। वहीं,बसपा भी चुनाव में ब्राह्मण वर्ग को सहेजने के लिए सम्मेलन करा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार, प्रदेश में सरकार बनाने में  ब्राह्मणों की भूमिका अहम रही है। प्रदेश में ब्राह्मणों की संख्या कुल आबादी का करीब 15 फीसदी है।

Related posts

फिल्म पुष्पा के सीक्वल में आइटम नंबर करने से सामांथा ने किया इनकार

Admin

आजमगढ़ में डेंगू का प्रकोप एक दिन में 85 नए मरीज मिले

Live Bharat Times

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म का नाम तू झूठा मैं मक्कार का पोस्टर सामने आया है।

Admin

Leave a Comment