Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फिल्म पुष्पा के सीक्वल में आइटम नंबर करने से सामांथा ने किया इनकार

सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा गीत ‘ओ अंतवा’ के आइटम नंबर में अपने कामुक सेक्सी लुक से काफी चर्चा बटोरी थी। यह गाना देश और दुनिया भर के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया था। फिल्म का यह आइटम सॉन्ग दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण था, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। अब कहा जा रहा है कि वह आगे ऐसे आइटम नंबर नहीं करेंगी। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 में समांथा को एक और आइटम नंबर ऑफर किया गया है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस तरह के गाने करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु को पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने सीक्वल में एक आइटम नंबर करने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। यह भी कहा गया कि निर्देशक ने उन्हें फिल्म की कहानी में जोड़ने के लिए एक छोटी सी भूमिका की भी पेशकश की थी, लेकिन अभिनेत्री अपने करियर के इस पड़ाव पर ऐसे आइटम डांस करने के लिए तैयार नहीं हैं।

हालांकि, पुष्पा 2 के निर्माता उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ फिल्म में एक विशेष गीत के लिए किसी अन्य अभिनेत्री को लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, यह बताया गया था कि समांथा ने 3 मिनट के गाने के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किया था और अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत रूप से अभिनेत्री को आइटम नंबर करने के लिए मनाया था। हालांकि, अब उन्हें आइटम सोंग में दिलचस्पी नहीं है और इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि पुष्पा के आइटम नंबर को लेकर समांथा को काफी ट्रोल किया गया था और कहा तो यह भी जाता है कि ऐसे ही किसी प्रोजेक्ट की वजह से उनकी शादी टूट गई थी। नागा चैतन्य को उनकी पूर्व पत्नी द्वारा इस तरह की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति थी। पुष्पा के गाने में समांथा ने अल्लू अर्जुन के साथ बेहद बोल्ड मूव्स किए थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश : बारिश का क़हर, 34 मरे, 40 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट, स्कूल बंद

Live Bharat Times

शिखर धवन ने ऋषभ पंत को दी थी चेतावनी गाड़ी धीरे चलाया कर

Live Bharat Times

रोगों में बेहद फायदेमंद है नारियल पानी का सेवन, गंभीर समस्याएं हो सकती हैं आसानी से ठीक

Admin

Leave a Comment