Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 44 अंक बढ़कर 61319 पर बंद हुआ, दिन भर जारी रहा उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजार के पीछे भारतीय बाजारों में आज उतार-चढ़ाव देखा गया और दिन के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 44 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 20 अंकों की मजबूती के साथ 18,035.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा।

सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति
आज के कारोबारी सत्र में जहां बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई, वहीं आईटी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, इंफ्रा, एनर्जी, मेटल सेक्टर के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.62 फीसदी या 500 अंक की बढ़त के साथ 31434 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 में से 27 शेयर बढ़त के साथ जबकि 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Related posts

हरिद्वार : आज होगी राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई

Live Bharat Times

बॉडी को डी टॉक्स करती है लेमन टी , जाने और भी फायदे

Admin

मध्यप्रदेश : बादल छटने से भोपाल में निकली खिलखिलाती धूप

Live Bharat Times

Leave a Comment