Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

आज फिर गिरा सोने-चांदी का दाम, जानें अपने शहर का ताजा रेट

कीमती धातु मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 24 फरवरी 2023 को आज बाजार खुलने के साथ ही वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 51950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते कारोबारी सत्र में सोना 56305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 68800 रुपए से शुरू हुई है।

गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई
गुरुवार को सोने की कीमतों में 112 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में 216 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही सोना 56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए भाव पर बिका।

मांग बढ़ रही है
दिल्ली में लोग सोने का भाव सर्च कर रहे है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में सोने की खपत बढ़ रही है। दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ एक महानगरीय शहर होने के कारण, महिलाओं और पुरुषों के लिए फैशनेबल आभूषण आसानी से मिल सकते हैं।

Related posts

Sports:आज अहमदाबाद में KKR से भिड़ेगी हार्दिक पंड्या की GT, क्या बारिश से पड़ेगा खलल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Live Bharat Times

कोविड -19 को मुद्दा बनाने पर नीतीश कुमार ने केंद्र पर कटाक्ष किया

Admin

ऑस्ट्रेलियाई राज्य ने दुनिया की सबसे बड़ी पंप वाली जलविद्युत योजना की घोषणा की

Live Bharat Times

Leave a Comment