Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ऑस्कर लेकर भारत लौटे जूनियर एनटीआर, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

RRR के अभिनेता जूनियर एनटीआर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। नाटू-नाटू गाने के ऑस्कर जीतने को लेकर उन्होंने कहा, “एमएम कीरावनी और चंद्र बोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था। मुझे RRR पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”

हैदराबाद एयरपोर्ट पर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं RRR को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।

वहीं इस मौके नाटू-नाटू गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने मीडिया से कहा कि ऑस्कर जीतने के बाद जब कीरावनी सर और चंद्रबोस बाहर आए तो केरावनी सर ने मुझे गले लगाया, मैं उस पल में कितना धन्य महसूस कर रहा था मैं उसे बयां नहीं कर सकता।

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया
आरआरआर के नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी ने अपनी मनोरंजक स्पीच से सभी को मदहोश कर दिया। इस गाने का नाम सुनकर पूरा डॉल्बी थिएटर खुशी से झूम उठा।

Related posts

खुलासा: मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के बारे में किया खुलासा, बोलीं- पश्चिमी देशों को भारत के बारे में बताना चाहती हैं प्रियंका

Live Bharat Times

महिमा चौधरी : हादसे के बाद चेहरे से निकले शीशे के 67 टुकड़े, 3000 लड़कियों में से चुनी गई परदेस की हीरोइन

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: GST इंस्पेक्टर से अभिनेत्री बनी, अब 264 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप

Admin

Leave a Comment