Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान: जयपुर से धरा गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शूटर, हत्या के केस में 3 महिने से पीछे पड़ी थी सीकर पुलिस

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक शुटर को पुलिस ने दबोच लिया है। इस शूटर की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के रानोली निवासी शक्तिमान के तौर में हुई है। शक्तिमान का असली नाम शक्ति सिंह है। वह रानोली गांव के पास हरनाथ सिंह की ढाणी का रहने वाला है। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा शक्ति सिंह हाल ही में राजू ठेहट हत्याकांड में वांटेड था। सीकर पुलिस महीनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। आखिरकार सीकर पुलिस को सफलता मिली और उसने शक्ति उर्फ ​​शक्तिमान को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

4 पिस्टल, 6 मैगजीन, देशी कट्टा और तमंचा बरामद किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीकर पुलिस के एसपी करण शर्मा ने बताया कि, शक्ति सिंह की लंबे समय से तलाश चल रही थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके घर व अन्य जगहों से 4 पिस्टल, 6 मैग्जीन, एक देशी कट्टा, एक तमंचा व 104 कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि सीकर जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र में 3 दिसंबर, 2022 को राजू ठेहट की हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर राजू की हत्या के मामले में सीकर पुलिस ने इससे पहले लॉरेंस गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। लेकिन हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह की तलाश पिछले 3 महीने से चल रही थी। अंतत: उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहित गोदारा के साथ मिलकर राजू ठेहट की हत्या करने की साजिश रची

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस ने शक्ति सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक शक्ति सिंह उर्फ ​​शक्तिमान ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ मिलकर 3 दिसंबर को राजू ठेहट की हत्या की साजिश रची थी। उसने गिरोह में अन्य शूटरों के रहने, उन्हें हथियार देने और पैसे भेजने की व्यवस्था की।

गुजरात से आने पर पकड़ा गया

राजू ठेहट की हत्या के बाद तीन महीने तक सीकर पुलिस शक्ति सिंह के पीछे पड़ी रही। इस दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली के शक्ति सिंह मंगलवार को गुजरात से जयपुर आने वाला है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और जैसे ही शक्ति सिंह जयपुर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जयपुर में भी शक्ति सिंह पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य पर जानलेवा हमला करने और जमीन कब्जाने का मामला कालवड़ थाने में दर्ज है। जयपुर पुलिस भी उससे पूछताछ कर सकती है।

Related posts

रानी मुखर्जी लिख रही हैं आत्मकथा, अगले साल होगी प्रकाशित

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में बोले सीएम योगी- दवाओं पर निर्भर भारत अब दूसरे देशों को दे रहा वैक्सीन-पीपीई किट

Live Bharat Times

‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर का कूल लुक साबित करता है उम्र बस एक नंबर है

Admin

Leave a Comment