Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

20 साल तक दर्शकों का मनोरंजन कराने वाले लोकप्रिय शो सीआईडी ​​के निर्माता का निधन

सीआईडी ​​टेलीविजन की दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो रहा है। इस शो के किरदार आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। यह शो टेलीविजन पर 20 साल तक ऑन एयर हुआ था। शो का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर 2018 को टेलीकास्ट हुआ था। फैंस इस शो को अपने परिवार के साथ खूब एन्जॉय करते थे। इतने लंबे समय तक सीआईडी ​​जैसे शो से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शो के प्रोड्यूसर प्रदीप उप्पूर का निधन हो गया है। प्रदीप उप्पूर ने सिंगापुर में अंतिम सांस ली, वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज काफी समय से वहां पर चल रहा था।

एसीपी प्रद्युम्न ने दुख जताया

शिवाजी साटम उर्फ ​​एसीपी प्रद्युम्न ने निर्माता की मृत्यु की जानकारी देने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का सहारा लिया। उन्होंने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रदीप उप्पूर मेरे दोस्त जो हमेशा मुस्कुराते रहते थे, ईमानदार और निडर, दिल के बहुत साफ, बॉस आपके जाने के साथ मेरी जिंदगी का एक बहुत ही शानदार अध्याय खत्म हो गया है।’ लव यू और आई मिस यू सो मच’। निर्माता प्रदीप के निधन पर शिवाजी साटम ने शोक जताया है।

यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था

टेलीविजन शो सीआईडी ​​के अलावा निर्माता प्रदीप उप्पूर ने नेल पॉलिश और अर्धसत्य जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था। CID का पहला एपिसोड 21 जनवरी 1998 को प्रसारित हुआ था। 2018 में जब शो के बंद होने की खबर आई तो शो के फैंस काफी दुखी हुए थे। 20 साल तक टेलीविजन पर राज करने वाले इस शो ने कई कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया।

Related posts

पति सूर्यकुमार यादव के तीसरे शतक पर पत्नी देविशा शेट्टी ने दिए कुछ इस तरह के रिव्यु, जाने पूरी खबर

Admin

तेलंगाना में उर्वरक प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी जी द्वारा

Live Bharat Times

महाराष्ट्र – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना मुद्दे पर बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर तंज कसा

Admin

Leave a Comment