Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देहरादून : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 30 और 31 मार्च के अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर कल 30 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री 30 मार्च को उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी गाँव में रुकेंगे तो वहीँ 31 मार्च को वह दून मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन के अधिकारी स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे की तैयारियों में लगे हुए हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 30 मार्च को सुबह राज्य अतिथि देहरादून पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री राज्य अतिथि गृह से कैनाल रोड़ जाखन में मौजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद वह जीटीसी हेलीपैड देहरादून से आर्मी हेलीपैड मलारी चमोली के लिए रवाना होंगे। आर्मी हैलीपैड से केंद्रीय मंत्री  दोपहर 12ः30 बजे आईटीबीपी कैंप मलारी विलेज पहुंचेंगे।  आईटीबीपी कैंप में करीब एक घंटा के आसपास रूकने के बाद मंत्री मलारी के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा करेंगे। डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह मलारी के अलावा आस-पास के कैलाशपुर, गुरगुटी, बंपा, गमशाली और नीति गांव का भी भ्रमण करेंगे। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकत्रियों से भी संवाद करेंगे और सीमांत क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करेंगे।डॉ. रावत ने बताया कि मलारी भ्रमण के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 31 मार्च को वापस देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 11ः30 बजे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसके अंतर्गत दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल तथा ईसीआरपी-2 और प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत तीन जनपदों श्रीनगर (पौड़ी), रूद्रप्रयाग और नैनीताल हेतु स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास शामिल है। करीब तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

क्या अपना क्रश रह चुकी दीपिका के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं कपिल?

Live Bharat Times

बढ़ते साइबर क्राइम के चलते कर चुके हैं कई युवाआत्महत्या

Live Bharat Times

अरशद वारसी पर SEBI ने कंसा शिकंजा, जानें किस नियम के आधार पर हुई कार्रवाई

Live Bharat Times