Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स बढ़त के साथ 58,937.38 पर बंद हुआ


शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के साथ मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर रॉकेट गति से चढ़े। इस बीच, सेंसेक्स 1.66 फीसदी बढ़कर 58,937.38 अंक और निफ्टी 1.55 फीसदी बढ़कर 17,342.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 1045 अंक चढ़ा
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुले। फिलहाल सेंसेक्स 1045 अंकों की बढ़त के साथ 1.80 फीसदी ऊपर है। इसी के साथ यह 59,006 के स्तर पर पहुंच गया है। तो निफ्टी 291.25 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 17371.95 पर कारोबार कर रहा था।

रिलायंस के शेयर 4.50% चढ़े
दोपहर बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर टॉप गेनर के तौर पर कारोबार कर रहे थे। रिलायंस स्टॉक ग्रीन जोन में 4.50 फीसदी या 100.55 रुपये की बढ़त के साथ 2,335.25 रुपये पर बंद हुआ।

Related posts

समयपालन पर करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट, नेटिज़ेंस उड़ाया मज़ाक

जोमैटो ने देश के 225 शहरों में बंद की सर्विस, कंपनी को हुआ 346.6 करोड़ का नुकसान

Admin

फ्लिपकार्ट ऑफिस से 4 मिनट में 6 लाख की लूट,मोतिहारी में फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया गया

Admin

Leave a Comment