Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

कच्चा प्याज खाने से सेहत होती है दुरुस्त ,आज ही शामिल करें अपनी डाइट में

प्याज किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। लगभग हर घर में प्याज मिल ही जाता है ।  प्याज को  सब्जी या सलाद के रूप में खाया भी जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदे बहुत है। प्याज में एंटीएलर्जिक , एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं।  इसके अलावा प्याज में विटामिन ए , विटामिन बी 6 और बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है।  प्याज के सेवन से कई बीमारियां ठीक हो सकती है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के कच्चे प्याज खाने से मिलने वाले फायदे।

कच्चे प्याज से मिलने वाले फायदे :
डायबिटीज में फायदेमंद :
डायबिटीज के रोगियों के लिए प्याज का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है की रोजाना प्याज खाने से डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों को फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद  मिल सकती है।

सूजन कम होती है :
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं।  अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की सूजन है तो रोजाना कच्चे प्याज खाने से शरीर में होने वाली सूजन कम हो जाती है।

आयरन की कमी :
प्याज में आयरन , पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो इसे दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कच्चे प्याज को शामिल कर सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाता है :
प्याज में फॉस्फोरस , पोटेशियम और विटामिन सी भी पाया जाता है जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से प्याज का सेवन करें।

हड्डियां मजबूत होती है :
प्याज के सेवन से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।  प्याज में कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो की हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं।

इंफेक्शन :
प्याज में एंटीएलर्जिक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

Related posts

दिल्ली में कोविड-19 के 152 नए मामले, एमसीडी ने अस्पतालों से मरीजों की जांच करने को कहा

Live Bharat Times

IPL-2023: LSG Vs RR: केएल राहुल को मिला 3 बार जीवनदान, चीयर करने पहुंची अथिया; बटलर ने लगाया सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का

Live Bharat Times

ऐसी छोटी-छोटी गलतियां जो आपके स्मार्टफोन को कर सकती है. बुरी तरह खराब

Live Bharat Times