Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

यह देश प्यार मोहब्बत से चलेगा ना की नागपुर से : सलमान खुर्शीद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद आज मंगलवार को मेरठ में मौजूद थे। उन्होंने यहाँ के जिमखाना समीप स्थित अपार चेंबर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रेससवार्ता करी। प्रेससवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा  नागपुर से देश नहीं चलेगा, ये देश प्यार-मोहब्बत से चलेगा।

उन्होंने कहा कि मेरठ के वीरों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भारत जोड़ो यात्रा में भी मेरठ के लोग दिल्ली पहुंचेंगे और यात्रा को कामयाब बनाएंगे। गौरतलब है की भारत जोड़ो यात्रा यात्रा 3 जनवरी को लोनी से होते हुए उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले से होते हुए हरियाणा पहुंचेगी।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा तीन जिलों में चार दिन रहेगी। राहुल गांधी की श्री राम से तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा की हमारे शायरों ने श्री राम को इमाम-ए-हिंद कहा हैं, वो सर्व धर्म के हैं। हिंदू और मुसलमान सहित सभी धर्मों के लिए वो आदर्श हैं। हमारी संस्कृति में बच्चों के नाम राम रखें हैं, लेकिन रहीम देखने को नहीं मिलता। भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के लोगों को जोड़ने का प्रयास है। राष्ट्रिय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की अभी न्योता दिया है, अभी उनका कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन सभी को यात्रा में शामिल करने का प्रयास जारी रहेगा। प्रेसवार्ता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने  यूवाओ से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए अपील करी है ।

Related posts

दिल्ली: उत्पादकता को ट्रैक करने के लिए के एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी को स्मार्टवॉच मिलेगी

Live Bharat Times

IND VS AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, इन तीन घातक खिलाड़ियों की वापसी

Live Bharat Times

ओमीक्रॉन की दहशत के बीच केरल में बर्ड फ्लू के 3 मामले, इन जिलों में अलर्ट जारी- 25000 मुर्गियों की हो सकती है मौत

Live Bharat Times

Leave a Comment