Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

IND VS AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, इन तीन घातक खिलाड़ियों की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में चोट से उबरकर वापसी करने वाले तीन खिलाड़ी शामिल हैं। तीनों ही ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी हैं। जब सफेद गेंद की क्रिकेट की बात आती है तो तीनों मैच विनर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम लंबे समय तक चोट के कारण इन तीनों खिलाड़ियों के बिना रही थी। लेकिन अब वह फिट हैं और टीम में वापसी कर चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और जे रिचर्डसन उन तीन नामों में शामिल हैं, जिनकी चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी हुई है। ये तीनों मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। जो ऑस्ट्रेलियाई टीम को जित दिला सकते है। गौरतलब है कि इन तीनों के अलावा वनडे टीम में डेविड वॉर्नर को भी शामिल किया गया है, जो कोहनी में चोट के कारण टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय वनडे टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे।

मैक्सवेल की ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में वापसी

ग्लेन मैक्सवेल पैर में चोट के कारण पिछले 4 महीने से टीम से बाहर थे। लेकिन, वह भारत के खिलाफ वनडे मैच खेलते नजर आएंगे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलकर मैच अभ्यास भी किया था। हालांकि, वहां 4 साल बाद अपनी घरेलू टीम विक्टोरिया के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को उन पर भरोसा है।

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (c), सीन एबॉट, ऐश एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

ऑस्ट्रेलिया इंडिया टूर 2023 (शेष मैच)
• तीसरा टेस्ट – 1 से 5 मार्च (इंदौर)
• चौथा टेस्ट – 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद)
• पहला वनडे – 17 मार्च (मुंबई)
• दूसरा वनडे – 19 मार्च (विशाखापत्तनम)
• तीसरा वनडे – 22 मार्च (चेन्नई)

Related posts

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

Admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहेंगे कर्नाटक के दौरे पर !

Live Bharat Times

टोयोटा की नई इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च: एसयूवी को 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज , बुकिंग आज से शुरू

Admin

Leave a Comment