Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

‘तुम लोग पागल हो…’, आप नेता से शादी को लेकर परिणीति ने यह क्या बोल दिया!

परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें इस समय बॉलीवुड की सुर्खियां बनी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ उनके डेटिंग की खबरों पर हर कोई चर्चा कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में दोनों ने एक क्लोज सेरेमनी के दौरान सगाई की थी। हालांकि, अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों के गलियारों में इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। अब एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति से पैपराजी ने कुछ सवाल किए, जिनका उन्होंने एक लाइन में जवाब दिया है।

परिणीति को इन दिनों अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। बीते सोमवार की रात भी परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और पैपराजी ने उनसे राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। पैपराजी ने उनसे पूछा कि वह राघव चड्ढा से कब शादी करने जा रही हैं। वह यह भी कहते नजर आ रह हैं कि उन्हें शादी के बारे में बताना चाहिए क्योंकि उन्हें कुर्ता भी सिलवाना है। पैपराज़ी ने अभिनेत्री से यह भी कहा कि वे लड़की के पक्ष में रहेंगे। ये सब सुनकर परिणीति हंसने लगीं और बोलीं- पागल हो गए हो तुम लोग. इसके बाद परिणीति ने पैपराजी को कुछ पोज भी दिए।

दरअसल, हाल ही में परिणीति को अपनी रिंग फिंगर में सिल्वर रंग का बैंड लगाए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव की सगाई हाल ही में हुई थी और इस मौके पर कथित तौर पर केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Related posts

तीन गुना मस्ती के साथ लौटे चार दोस्त, सीरीज होगी पहले से ज्यादा बोल्ड

Live Bharat Times

अहमदाबाद टेस्ट में फिर वापसी करेगा यह स्टार गेंदबाज, पिच में हो सकते हैं कई बदलाव!

Live Bharat Times

America Mid Term Election: मुश्किल हुई जो बाइडन की राह, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, अब ये होगी दिक्कत

Live Bharat Times

Leave a Comment