Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है रतन टाटा, ऑस्ट्रेलिया ने नवाजा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से


भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और कहा कि रतन टाटा को ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई एंबेसडर बेसी और फैरेल ने अपने ट्वीट में कहा है कि रतन टाटा ने भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में भी अपना योगदान दिया है। यह एक दिग्गज बिजनेसमैन हैं।

रतन टाटा ने खुशी जाहिर की

फैरेल ने ट्विटर पर कई तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि रतन टाटा भारत में बिजनेसमैन, इंडस्ट्री और परोपकार के दिग्गज हैं। उनके योगदान का असर ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिला है।

रतन टाटा ने आगे लिखा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों पर लॉन्ग स्टैंडिंग कमेटी के लिए ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित होना खुशी की बात है।

रतन टाटा को मानद अधिकारी के रूप में चुना गया

रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया-भारत द्विपक्षीय संबंध, व्यापार, निवेश और परोपकार के लिए ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में मानद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

टाटा पावर ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव राहुल रंजन ने भी अपने लिंक्डइन पोस्ट पर इस समारोह की एक फोटो शेयर की है।

रतन टाटा का विश्व को योगदान

राहुल रंजन ने अपने पोस्ट में लिखा कि रतन टाटा का योगदान दुनियाभर में है। उनके नेतृत्व गुणों और दृष्टि ने कई लोगों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। रतन टाटा ने भी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दिया है। साथ ही रतन टाटा ने परोपकार के लिए भी काफी काम किया है।

Related posts

रूस यूक्रेन संकट: ईरान ने भारत की तेल गैस जरूरतों को पूरा करने की पेशकश की

Live Bharat Times

अब कंफर्म रेलवे टिकट की तारीख ऑनलाइन बदलें बिना चार्ज

Live Bharat Times

फिल्म पुष्पा के सीक्वल में आइटम नंबर करने से सामांथा ने किया इनकार

Admin

Leave a Comment