Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भारत सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 ऐप्स पर बैन लगाया, इसी वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली- इस वक्त की एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत सरकार ने 14 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें बीचैट शामिल है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर लिया है. भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, जिसके बाद इन्हें बैन किया गया है। इससे पहले भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित होने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी इन ऐप के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क करते थे। इस करवाई को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

Related posts

निषाद पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, कालपी सीट पर भाजपा नेता को दिया चुनाव चिन्ह

Live Bharat Times

कैबिनेट बैठक आज: टेक्सटाइल सेक्टर के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान, टेक्सटाइल पार्क को मिल सकती है मंजूरी

Live Bharat Times

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कविता-पाठ का आयोजन

Live Bharat Times

Leave a Comment