Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

अब लिंक्डइन भी छटनी के मु़ड में, 716 लोगों की हो सकती है छंटनी

पहले माइक्रोसॉफ्ट और अब लिंक्डइन ने वैश्विक वित्तीय संकट को देखते हुए कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है।

लिंक्डइन कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैा। छंटनी की रेस में शामिल लिंक्डइन  कंपनी जल्द ही 700 से ज्यादा लोगों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। लिंक्डइन ने चुनौतीपूर्ण माहौल का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी अपने चीन स्थित जॉब ऐप को भी बंद कर रही है। कंपनी अपने InCareers ऐप को 9 अगस्त तक बंद कर देगी।

साल 2023 से हर दिन कोई बड़ी टेक कंपनी छंटनी की घोषणा कर रही है। आपको बता दें कि माईक्रोसोफ्ट के स्वामित्व वाला पेशेवर नेटवर्क  लिंक्डइन भी छंटनी की दौड़ में शामिल हो गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जल्द ही 716 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।इतना ही नहीं, कंपनी अपने चाइनीज जॉब एप्लीकेशन ऐप को भी बंद करने जा रही है।

आपको बता दें कि लिंक्डइन में 20,000 कर्मचारी हैं और पिछले साल यानी 2022 के दौरान हर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, ऐसे में कर्मचारियों की छंटनी का कंपनी का फैसला हैरान करने वाला है। लिंक्डइन कमाने के दो तरीके हैं, एक विज्ञापन बिक्री के माध्यम से और दूसरा सब्सक्रिप्शन के माध्यम से। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में, लिंक्डइन के सीईओ रेयान रोसलैंस्की ने कहा कि संचालन, बिक्री और सहायता टीमों में काम करने वाले लोगों को हटा दिया जाएगा।

Related posts

आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी

Live Bharat Times

पंजाब: पीएसपीसीएल के शुल्क में भारी बढ़ोतरी से व्यवसायी नाराज

Admin

मध्यप्रदेश: सतना में 84 हजार रूपय की अवैध शराब की 14 पेटियां मिली, एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार

Admin

Leave a Comment