Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

AAP नेता राघव चड्ढा ने की पंजाब से सभी प्रमुख देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा के सदस्य राघव चड्ढा ने सदन में पंजाब से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को उठाया। पंजाब से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने की मांग करते हुए चड्ढा ने राज्यसभा में कहा कि यह पंजाब और पंजाबियों से जुड़ी एक बड़ी समस्या है और राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए इस समस्या को जल्द हल करने की जरूरत है।

राघव चड्ढा ने पंजाब से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने की मांग करते हुए राज्यसभा में कहा कि यह पंजाब और पंजाबियों से जुड़ी एक बड़ी समस्या है और राज्य के विकास को देखते हुए इस पर तत्काल ध्यान देने की और इसका समाधान लाने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘दुनिया के प्रमुख देशों कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी लोग रहते हैं। लेकिन, इन सभी देशों के साथ पंजाब की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बहुत खराब है।” उन्होंने कहा कि पंजाब में अमृतसर और मोहाली में दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, लेकिन दोनों केवल नाम के लिए अंतरराष्ट्रीय हैं क्योंकि यहां कोई बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस नहीं उतरती है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बहुत ही कम है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यहां से उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों की संख्या भी कम है और फ्रीक्वेंसी भी कम है जिससे लोगों को कोई खास फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़े देशों की अर्थव्यवस्था पंजाबी लोग चला रहे हैं और पंजाब से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होना उनके लिए बड़ी समस्या है।

वर्तमान में पंजाब के अमृतसर से कतर, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूके आदि के लिए सीधी उड़ानें हैं, लेकिन विदेशों से आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए पंजाब से इन उड़ानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने सदन में कहा कि इससे पहले भी पंजाब की आप सरकार भारत सरकार से आदमपुर (जालंधर), पठानकोट, साहनेवाल और बठिंडा हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करने की अपील कर चुकी है। यदि पंजाब सरकार के प्रयासों और यह समस्या को सदन के ध्यान में लाने के बाद पंजाब से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाते हैं, तो यह निश्चित रूप से पंजाब और पंजाबियों के लिए फायदेमंद होगा।

Related posts

अगर आप बी बालों का ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो इस खास और इसका इस्तेमाल जरूर करें

Live Bharat Times

भारत – पाकिस्तान T20 World Cup मैच से पहले ग्राउंड में नजर आएँगे अक्षय-कैटरीना !

Live Bharat Times

चित्रकूट की SP के साथ चार पुलिसकर्मियों को दी जाएगी DGP की कमेंडेशन डिस्क

Admin

Leave a Comment