Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP: हिमाचल प्रदेश में सरकार के खिलाफ 25 फरवरी से भाजपा जिला स्तर निकालेगी रोष रैलियां

शुक्रवार को पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निवास स्थान पर हिमाचल प्रदेश भाजप के आला पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष एकजुट हुए और विशेष बैठक में भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुक्रवार को भाजपा के आला नेताओं ने समीक्षा की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

25 फरवरी से जिला स्तर पर रोष रैलियों का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को भाजपा पार्टी मंडल स्तर पर चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत 25 फरवरी से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष रैलियों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समीक्षा बैठक में रोष रैलियों को लेकर भी चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के इस अभियान को किस तरह से सफल बनाया जाए इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विस्तृत चर्चा की।

वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर चर्चा

बताया जा रहा है कि भाजपा की इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के लोगों तक केंद्रीय बजट के अहम पहलुओं को पहुंचाने को लेकर अभियान के बारे में भी चर्चा कि गई। प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि देश के उत्तरी राज्यों से सीमावर्ती जिलों के लिए केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बनाया है। 5 राज्यों के 19 जिलों के 46 ब्लॉक इस योजना के अंतर्गत चुने गए हैं। वहीं, केंद्र की इस योजना से हिमाचल प्रदेश को भी काफी फायदा होगा।

Related posts

बिग बॉस 16: साजिद खान द्वारा टीना दत्ता के करियर पर कटाक्ष करने के बाद अभिनेत्री इशिता दत्ता टीना दत्ता के समर्थन

Live Bharat Times

केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत शादी की उम्र में बेटी को मिलेंगे 64 लाख! आज ही खुलवाएं खाता, जान लीजिए फायदे

Live Bharat Times

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले-आरएसएस मोहन भागवत का हो रहा हृदय परिवर्तन

Live Bharat Times

Leave a Comment