Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP: कर्नाटक में इस बार स्पष्ट बहुमत के लिए BJP तैयार, बनाया यह खास प्लान ‘5 B’, जानें क्या है रणनीति?

अप्रैल महिने के पहले कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार अभियान की तैयारी शरू कर दी है। वहीं, भाजपा ने इस बार स्पष्ट बहुमत का लक्ष्य रखा है। बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह में बीजेपी की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मीटिंग हुई थी। जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव को लेकर तैयार रहने और अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा हुई थी। इस बाह राज्य को लेकर भाजपा ने  प्लान ‘5 B’ तैयार किया है।

क्या है प्लान ‘5 B’? जानें

जानकारी के अनुसार बीजेपी के प्लान ‘5 B’ में उन 5 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाना है जहां पर विधानसभा की 72 सीटें आती हैं। इस जिलों में बागलकोट, बीदर, बेंगलुरु, बेलगाम और बेल्लारी है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इन 5 जिलों में केवल 30 सीट पर ही सफलता मिली थी। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटें अपने पक्ष में की थी। और जेडीएस को 5 सीट पर जीत मिली। इसलिए इस बार बीजेपी यहां कोई चूक नहीं करना चाहती है। और रणनीति में जूट गई है।

साल 2018 में बीजेपी को 108 सीटें मिली थी

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। साल 2018 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सरकार बना नहीं पाई थी। क्योंकि बीजेपी को 108 सीटें मिली थीं, परंतु यह आंकडा बहुमत के आंकड़े से 9 सीट कम था। इसके बाद 37 सीट पाने वाली जनता दल सेक्युलर (JDS) और 80 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी।

Related posts

अमेरिका में बर्फीले तूफान में 41 लोगों की मौत, जानें क्‍या है बम साइक्‍लोन और क्‍यों मचा रहा तबाही

Admin

भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश: रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ एवं स्टाफ के साथ की गई मारपीट।

Live Bharat Times

Leave a Comment