Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

Business: इस शहर के लोगों को आज से लग सकता है महंगाई का बड़ा झटका, बिजली के दाम में हुई बढ़ोतरी! जानें किया हुआ इजाफा?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को अप्रैल के पहले ही दिन यानि आज महंगाई का बड़ा झटका लगा है क्योंकि यहां बिजली के दाम बढ़ गए हैं। बता दें कि,1 अप्रैल-2023 से मुंबई में बिजली की कीमतों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गर्मी आने से पहले ही मुंबईकरों को एसी-कूलर-पंखा चलाने पर बिजली के बढ़ते बिल की चिंता झेलनी पड़ेगी।

बढ़ी हुई कीमतें कब से लागू हुईं?

1 अप्रैल 2023 से मुंबई में बिजली की खपत यानी बिजली का इस्तेमाल महंगा होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिजली कंपनियों ने मुंबई के आवासीय ग्राहकों के लिए बिजली दरों में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने घोषणा की है कि मुंबई में बिजली की दरों में आज से 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, टाटा पावर, अदानी इलेक्ट्रिसिटी, बेस्ट और एमएसईडीसीएल के ग्राहकों को आज से बढ़े हुए बिजली बिलों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। ये दरें वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तय की गई हैं।

कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की सिफारिश क्यों करती हैं?

जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनियों ने काफी समय पहले ही बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इसके पीछे कारण बताया गया कि बिजली कंपनियों को फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज के बढ़े बोझ और कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिजली की दरें बढ़ाने की जरूरत पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएसईडीसीएल के ग्राहकों को 2023-24 और 2024-25 में बिजली के लिए 6 फीसदी अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।

वहीं, बेस्ट कंपनी के ग्राहकों के लिए बिजली की दरें 2023-24 में 6.19 फीसदी और 2024-25 में 6.7 फीसदी बढ़ सकती हैं। अदानी इलेक्ट्रिसिटी के आवासीय ग्राहकों के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में दरों में 5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2024-25 में 2 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। टाटा पावर के ग्राहकों को 2023-24 में 10 फीसदी और 2024-25 में 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह कंपनी 0 से 100 यूनिट तक के बिल पर सस्ती बिजली मुहैया कराती है।

Related posts

Tanushree Dutta Birthday : फिल्मो में दिए बोल्ड दृश्य, रहने लगी आश्रम में

Live Bharat Times

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बुरी तरह घायल हुए ‘बापूजी’ Amit Bhatt, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Live Bharat Times

दिल्ली: खूंखार कुत्तों ने नोंचकर 2 मासूम भाइयों के टुकड़े कर ले ली जान, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल!

Live Bharat Times

Leave a Comment